National Lok Janshakti Party: RLJP ने शुरू की बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, समझिए पार्टी के समीकरण

By अनन्या मिश्रा | Nov 05, 2025

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासी हलचल बढ़ गई है। सत्ताधारी जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी महागठबंधन चुनावी मुकाबले को बहुकोणीय बनाने की कोशिश में हैं। वहीं राजनीतिक दलों का एक से दूसरे गठबंधन में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पशुपति पारस की पार्टी आरएलजेपी भी चुनावी रण में उतरने के लिए मजबूत रणनीति पर काम कर रही हैं। हालांकि राज्य विधानसभा से लेकर देश की संसद तक पशुपति पारस की पार्टी की मौजूदगी न के बराबर है।

इसे भी पढ़ें: Janashakti Janata Dal: तेजप्रताप यादव ने नई पार्टी जनशक्ति जनता दल का किया ऐलान, चुनावी रण में उतरने को तैयार पार्टी

आरएलजेपी गठन

बता दें कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की अक्तूबर 2021 में स्थापना हुई थी। पार्टी की स्थापना पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में की गई थी। हालांकि पहले यह एकीकृत लोक जनशक्ति पार्टी का हिस्सा थी, लेकिन रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा दो भागों में बंट गई। जिसमें एक हिस्सा चिराग पासवान का गुट लोक जनशक्ति पार्टी और दूसरा गुट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बनी। साल 2014 में आरएलजेपी एनडीए का हिस्सा थी, लेकिन साल 2025 में पार्टी ने गठबंधन तोड़ दिया।

संख्याबल के लिहाज से देखा जाए, तो पशुपति कुमार पारस की पार्टी का लोकसभा और राज्यसभा में एक भी सदस्य नहीं है। वहीं बिहार विधानसभा में भी पार्टी का प्रतिनिधित्व जीरो है। विधान परिषद में पार्टी का एक सदस्य है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिहार विधानसभा चुनाव में क्या पशुपति कुमार पारस 'पारस' साबित होंगे। हालांकि केंद्रीय मंत्री रहते हुए पशुपति पारस के पास खुद को बड़े दलित नेता के रूप में स्थापित करने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।

पशुपति पारस की पार्टी की स्क्रिप्ट तो लोकसभा चुनाव में ही लिखी जा चुकी थी। राज्य की 40 सीटों के लिए सीट शेयरिंग में पार्टी के हाथ खाली रह गए थे। वहीं पशुपति को भी हाजीपुर सीट से हाथ धोना पड़ा था। जिस सीट से वह सांसद थे।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर