Ro Khanna और Mike Waltz चुने गये हाउस इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2023

डेमोक्रेट पार्टी के भारतीय -अमेरिकी सांसद रो खन्ना और रिपब्लिकन पार्टी के सांसद माइक वाल्ट्ज को 118वीं कांग्रेस में ‘कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स’ का सह-अध्यक्ष चुना गया है। इंडिया कॉकस प्रतिनिधिसभा में सांसदों का किसी देश से संबद्ध सबसे बड़ा एवं विशिष्ट द्विदलीय गठबंधन है, जो दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 1993 में इसका गठन किया गया था। खन्ना (46) इसके लिए चुने गए दूसरे भारतीय अमेरिकी हैं।

सांसद वाल्ट्ज ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए, मैं इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष के रूप में सेवा देने का मौका पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि हम इस साझेदारी को जारी रखें, हमारे दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक तथा सुरक्षा संबंध मजबूत हों और एशिया व दुनिया भर में लोकतंत्र की रक्षा की जाए।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी

Rajasthan Civic Polls: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के कई बूथों पर EVM खराबी के बाद पुनर्मतदान