Road Accident : आरोपी कंटेंट राइटर नोएडा में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2023

तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए कंपनी से लौट रहे आठ कर्मचारियों को टक्कर मारकर घायल करने वाले चालक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हुये इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल ने मंगलवार की रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, दो अन्य घायल की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान पटना के रहने वाले फ्रीलांस कंटेंट राइटर पीयूष कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में किराये के फ्लैट पर रहता था।

उन्होंने बतायाकि हादसे के बाद वह बिहार चला गया था, किसी काम से जब वह दोबारा नोएडा आया तो मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे सेक्टर-91 स्थित पार्क से गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री