उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, शादी से वापस लौट रहा वाहन खाई में गिरा; 13 की मौत

By निधि अविनाश | Feb 22, 2022

उत्तराखंड में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट को मुताबिक,  चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में बारात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिर गया जिससे 14 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, चंपावत से लगभग 65 किमी के दूर पर एक परिवार में शादी थी।

मौके पर रेस्कयू टीम पहुंच गई है और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड हुई इस हादसे में कुल 16 में से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। मिली जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन में सवार लोग शादी से घर लौट रहे थे और करीब बीती रात 3 बजकर 20 मिनट में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

Koo App

#Rescue जनपद चंपावत के सुखीढांग-रीठा साहिब रोड में एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे खाई में गिरने की सूचना पर फायर सर्विस एवं पुलिस की टीमें सुबह से ही रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई हैं, वाहन में 10 से 13 लोग सवार होना बताया जा रहा है। #UttarakhandPolice #Uttarakhand

View attached media content

- Fire Service Uttarakhand Police (@UttarakhandFireService) 22 Feb 2022

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच