महाकुंभ में अव्यवस्था के कारण हो रहे सड़क हादसे: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर प्रहार करते हुए महाकुंभ में कुप्रबंधन का आरोप लगाया और वहां की यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुआवजे की मांग की है।

यादव ने सुझाव देते हुए कहा, “साथ ही सड़कों पर पैदल चलनेवालों को बचाने की भी चुनौती है। इसलिए ध्यान भटकते ही मौतें हो रही हैं। इसका समाधान सिर्फ अच्छी व्यवस्था है, जो सरकार ही कर सकती है पर कर नहीं पा रही है।”

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा, “महाकुंभ यात्रा पर निकले उन सभी मृतक श्रद्धालुओं को एक समान माना जाए जिनकी भगदड़, हादसा या घुटन आदि कारणों से अलग-अलग जगहों पर मौत हुई है और इसके लिए उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए।”

सपा प्रमुख ने कहा, “सभी घायलों को उपचार के साथ-साथ क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए विभिन्न कोषों से पैसा उपलब्ध कराएं। जब अरबों रुपये प्रचार पर बहाये जा सकते हैं तो शोक संतप्त परिजनों के लिए सांत्वना के रूप में क्यों नहीं दिये जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

International Nelson Mandela Day 2026: दक्षिण अफ्रीका में लोकतंत्र की नींव रखने वाले नायक की कहानी, जानें क्यों मिला Nobel Peace Prize

दो साल का इंतजार खत्म: Japan Open के Final में पहुंची PV Sindhu, चेन युफेई हुई चोटिल

गाजियाबाद के मुरादनगर में विपक्षियों पर गरजें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान, 450 किमी की कक्षा में पेलोड तैनात करेगा