Lucknow में सड़क धंसने से 2 बाइक सवार घायल, Kanpur में भी ढहा नाला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

लखनऊ/कानपुर, दो सितंबर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के लखनऊ स्थित आवास के बाहर बुधवार को सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से दो लोग घायल हो गए। ऐसी ही एक घटना मंगलवार को कानपुर में भी हुई थी, जहां भारी बारिश के बीच एक ढका हुआ नाला धंस गया था। यह घटना लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग पर हुई, जहां सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और कई फुट गहरा गड्ढा बन गया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, सड़क धंसने की वजह भूमिगत पाइपलाइन या जल निकासी व्यवस्था में रिसाव हो सकता है। धंसी हुई सड़क की मरम्मत का काम जारी है।

एक अधिकारी ने कहा कि कानपुर में, हर्ष नगर इलाके में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक ढके हुए नाले की दीवार ढह गयी, जिससे लगभग 25 फुट लंबा और 10 फुट गहरा गड्ढा हो गया और सड़क का बमुश्किल दो फीट हिस्सा बचा रह गया। ब्रह्म नगर-ईदगाह रोड पर नाला पहली बार एक सप्ताह पहले ढह गया था। ताजा भूस्खलन से निवासियों में दहशत फैल गई और जल विभाग को आसपास बैरिकेडिंग मजबूत करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कानपुर नगर निगम (केएमसी) की टीम द्वारा सड़क की मरम्मत का काम जारी है। सहायक अभियंता (जल) रवि प्रताप सिंह ने कहा, बारिश के कारण मिट्टी गीली हो गई और मजदूर दिन में गड्ढे में नहीं उतर सके। लोहे की शटरिंग का काम शाम को शुरू किया गया।

प्रमुख खबरें

Lakshya Sen का China Masters में खराब प्रदर्शन जारी, शुरुआती दौर में ही बाहर

World Bank Chief Ajay Banga से मिलीं Finance Minister Nirmala Sitharaman, MSME और Infrastructure पर चर्चा

सिक्किम पर मंडराया GLOF का खतरा, 40 झीलें चिह्नित, 7 हाई रिस्क पर अलर्ट

Asia Cup T20: Thailand को हराने के बाद भी Indian Team की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी चिंताजनक