पालमपुर के बगौड़ा में एसडीआरफ खुलने का रास्ता हुआ साफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

धर्मशाला। भूगौलिक दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा आपदाओं से निपटने के लिए आधारभूत सरंचना को सुदृढ़ करने में निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य में एनडीआरफ पहली बटालियन कांगड़ा जिला के नुरपुर में स्थापित हुई है और अब राज्य की पहली राज्य आपदा रिलीफ फोर्स एसडीआरएफ बटालियन का भी कांगड़ा जिला के पालमपुर के बगौड़ा में खुलने का रास्ता भी साफ हो गया है।

बगौड़ा में 105 कनाल के करीब भूमि एसडीआरफ के लिए स्थानंतरित हो गई है जबकि एनडीआरएफ नुरपुर बटालियन में निर्माण कार्यों के लिए चार करोड़ अस्सी लाख की राशि भी स्वीकृत की गई है यहां पर फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर निर्माण के लिए रो-वे सिस्टम डिवल्मेंट कार्पोरेशन द्वारा खाका तैयार किया जा रहा है। इस के लिए रोप-वे डिवल्पमेंट कार्पोरेशन को फंड उपलब्ध करवा दिए गए हैं इसका जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से संवदेनशील जोन में आता है जिसके दृष्टिगत जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए दूरगामी प्लान तैयार किया गया है ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय बजट 2022-23 की सराहना की

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि प्रारंभिक चरण में स्वचालित मौसम स्टेशन कांगड़ा जिला के आवेरी, बीड़, खास, दरूग, नपोहता, कोहर खास, करनाथू तथा डंडेल में स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए गए हैं इनके माध्यम से मौसम के पूर्व जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले चरण में जिला के अन्य मौसम की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में भी स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत का आत्मनिर्भर बजट : भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में यह मौसम स्टेशन काफी कारगर साबित होंगे किसी भी तरह की भारी बारिश, आंधी, तूफान इत्यादि के बारे में मौसम स्टेशन के उपकरणों के माध्यम से अलर्ट की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ साथ संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों तक भी पहुंचेगी ताकि मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर आपदा प्रबंधन की तैयारियां की जा सकें।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला प्रशासन तथा आईआईटी मंडी के बीच भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक खतरों से बचाव तथा मॉनिटरिंग के लिए कांगड़ा जिला के दस विभिन्न स्थानों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली तथा सिंथेटिक एपर्चर रडार आधारित कांगड़ा जिला का प्रोफाइल विकसित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कांगड़ा जिला पूरे प्रदेश का अग्रणी जिला बनकर उभरा है।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में बढ़ सकती है Negative Energy और कंगाली

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक