आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप होगा जारी, गढ़ेगा विकास का नया परिवेश

By दिनेश शुक्ल | Nov 11, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को 11 बजे मिंटो हॉल पुराना विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश रोडमैप-2023 का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं भारत सरकार के नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की रणनीति के अनुरूप मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने विभिन्न  विषय-विशेषज्ञों से परामर्श कर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप को प्रदेशवासियों के सामने रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक सम्पन्न, कमलनाथ बोले प्रदेश में रहकर करूंगा जनता की सेवा

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप को तैयार करने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 4 मुख्य विषयों भौतिक अधोसंरचना, सुशासन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किये गये। इन वेबिनार में नीति आयोग के प्रतिनिधि, सुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषय-विशेषज्ञों को आमंत्रित कर उनके सुझाव प्राप्त किये गये। इन वेबिनार्स में प्राप्त हुए सुझाव के आधार पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप की कार्ययोजना तैयार की गई थी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा उप चुनाव की सुर्खियों में रही इमरती देवी को हराने वाले सुरेश राजे कौन है जाने

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप के विमोचन कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त संभाग एवं जिलों से सांसद, विधायक, संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी भी कार्यक्रम मे वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, webcast.gov.nic/mp/cmevents सहित सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर होगा।

प्रमुख खबरें

Iran का America को दोटूक जवाब, कहा- बार-बार बदलती शर्तों पर नहीं होगी Peace Talks

India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal

Jaypee Associates Case में नया मोड़, Vedanta पर Bid की जानकारी लीक करने का संगीन आरोप

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत