VIDEO | बाढ़ से बंद हुए रास्ते, नाव पर सवार होकर बिहार से बलिया पहुंची बारात

By रेनू तिवारी | Aug 07, 2025

पिछले काफी समय से हो रही लगातार बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर जहां बादल फट रहे हैं वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर है। कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति है। ऐसे में एक चौंका देने वाली घटना सामने आयी है। उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा नदी में आयी बाढ़ से सड़क मार्ग बंद हो जाने के कारण बिहार से एक बारात नाव पर सवार होकर बलिया पहुंची। नाव पर सवार बारातियों को नदी की मौजों से बेखबर पूरे उत्साह से तालियां बजाते हुए मंजिल की तरफ बढ़ने का यह नजारा ग्रामीणों के लिये कौतूहल भरा रहा। यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बिहार के बक्सर जिला के नैनीजोर लाल डेरा गांव के रहने वाले कमलेश राम के बेटे राजेश कुमार की शादी बलिया के बेयासी गांव में तय हुई थी।

इसे भी पढ़ें: 'लोकतंत्र बचाने का समय', खड़गे ने राहुल का किया समर्थन, EC पर सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप

गंगौली गांव के पास तटबंध के नीचे से एक सजी-धजी नाव पर बारात निकली। दूल्हा राजेश साफा पहन कर पारंपरिक पोशाक में नाव पर बैठा और उसके साथ तकरीबन 25 बाराती दो नावों पर सवार होकर निकले। नाव पर कोई डीजे नहीं था, न ही बैंड-बाजा लेकिन गंगा की लहरों की थपकी और नाविकों की ताल ने माहौल को खास बना दिया। बारातियों ने भी पूरे जोश में ढोलक की जगह तालियां बजाईं।

इसे भी पढ़ें: Trump-Putin Meeting: ना अमेरिका और ना रूस, पुतिन-ट्रंप की महामुलाकात इस मुस्लिम देश में हो सकती है

ग्रामीणों के लिए यह दृश्य अनोखा था। लोगों ने अपने मोबाइल से इस खास बारात की फोटो ली व वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर साझा शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह बारात इलाके में चर्चा का विषय बन गई। दूल्हे के पिता कमलेश राम ने बताया कि शादी की तारीख पहले से तय थी और इसे रद्द करना संभव नहीं था, इसीलिए नाव से बारात ले जाने का निर्णय लिया गया। गंगा मैया की लहरों ने इस बारात को यादगार बना दिया।

वहीं दूसरी तरफ  बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर और सारण ज़िलों में बाढ़ की स्थिति विकट हो गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूट गए हैं, गाँव अलग-थलग पड़ गए हैं और ज़रूरी सड़क संपर्क टूट गए हैं। हज़ारों लोग फँस गए हैं और उनकी आजीविका ख़तरे में पड़ गई है।

मुज़फ़्फ़रपुर में, बागमती नदी ख़तरनाक रूप से उफान पर है, ख़ासकर औराई ब्लॉक में, जहाँ जलस्तर तीन फ़ीट से ज़्यादा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। मंगलवार को, बभनगामा पूर्वी टोला में चचरी पुल तेज़ धाराओं में पूरी तरह बह गया। यह पुल कई गाँवों के लिए एकमात्र जीवनरेखा था, जो अब पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है