Viral Roasted Tea Recipe: सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही रोस्टेड टी रेसिपी, चाय प्रेमी एक बार जरूर करें ट्राई

By अनन्या मिश्रा | Dec 26, 2023

सालों से न जाने कितने लोग सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ करते हैं। अदरक, लेमन, इलायची और मसाला समेत लोग कई तरह की चाय का स्वाद लेते हैं। तो वहीं आज के दौर में सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ट्रेंड होता रहता है। जहां कुछ समय पहले कुल्हड़ चाय ने चाय प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया तो वहीं अब रोस्टेड टी की एक रेसिपी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: Poha For Children: बच्चों की डाइट में पोहा शामिल करने से शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे, दूर होगी कमजोरी

वायरल रोस्टेड टी सामग्री

चाय पत्ती

अदरक

चीनी

दूध

इलायची पाउडर

ऐसे बनाकर करें तैयार

वायरल रोस्टेड टी बनाने के लिए एक पैन में चायपत्ती डालें और इसे थोड़ी देर तक पकने दें।

फिर इस चायपत्ती में इलायची और चीनी डालें और चम्मच से चलाते इसे अच्छे से भून लें ताकि चीनी पिघल जाए।

चीनी पिघलने के बाद इसमें अदरक और दूध डालकर अच्छे से उबाल लें।

जब चाय अच्छे से पक जाए तो इसे गिलास, कुल्हड़ और कप में चाय सर्व कर सकते हैं।

रोस्टेड टी की खासियत

इस चाय को दूसरी चाय बनाने की विधि से अलग तरह से बनाया जाता है। रोस्टेड टी में चाय पत्ती और चीनी को बिना पानी के पिघलाकर पकाया जाता है। इस तरह से चाय में अलग और अनोखा स्वाद आता है। 

जब खाली पैन में चायपत्ती भुन जाती है और दूध के साथ पकती है, तो इसके स्वाद और कलर दोनों में बदलाव आता है।

ऐसे में चीनी दूध या पानी के साथ पकने से पहले चायपत्ती धीमी आंत में पिघलती है। जिसके कारण भुनी हुई चायपत्ती का स्वाद अच्छे से मिल जाता है।

आपको बता दें कि चाय की यह वायरल रेसिपी सोशल मीडिया में जमकर ट्रेंड हो रही है। ऐसे में अगर आप चाय के प्रेमी हैं तो इस रेसिपी को ट्राई करें। आप भी इस रेसिपी को घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp

Trisha Krishnan ने Vijay को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस

Jairam Ramesh का बड़ा बयान: Democracy की नींव Political Parties हैं, CJP जैसे आंदोलन सिर्फ माध्यम