Avengers की फिल्मों में Robert Downey Jr. की वापसी, मार्वल संग साइन किए दो नए प्रोजेक्ट, 2026 में होंगे रिलीज

By एकता | Jul 29, 2024

मार्वल स्टूडियोज ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अपने दर्शकों को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। स्टूडियो ने घोषणा की कि हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर उनकी फिल्मों में लौट रहे हैं। लेकिन इस बार अभिनेता आयरन मैन के रूप में नहीं बल्कि एक विलेन के रूप में फिल्मों में एंट्री लेने वाले हैं। बता दें, अभिनेता ने मार्वल के साथ दो प्रोजेक्ट साइन किए हैं।

इसे भी पढ़ें: मार्वल की नई Fantastic Four टीम अपने पहले मिशन के लिए तैयार, Pedro Pascal ने शेयर की BTS Pic

अनजान लोगों को बता दें, मार्वल स्टूडियो ने रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ अपने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत की थी। उन्होंने 2008 में फिल्म आयरन मैन रिलीज की थी, जिसमें रोबर्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने मार्वल स्टूडियोज और रोबर्ट को दुनियाभर में मशहूर कर दिया था। 2019 की एवेंजर्स: एंडगेम के साथ टोनी स्टार्क/आयरन मैन की भूमिका से अभिनेता ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स को अलविदा कह दिया था। तब से अब तक फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे, जो 2026 में खत्म हो जायेगा।

प्रमुख खबरें

Assam NRC डेटा ट्रांसफर न होने से 19.07 लाख लोगों की Rejection Slips अटकीं, RGI ने दी जानकारी

Power Bank की गलत स्टोरेज और चार्जिंग से हो सकता है Battery Blast, बरतें ये जरूरी सावधानियां

VCK प्रमुख Thirumavalavan ने मांगा CEC का इस्तीफा, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों पर ईंटें फेंकी