प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर रॉबर्ट वाड्रा ने जताई खुशी, खुद के पॉलिटिकल एंट्री को लेकर कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jun 18, 2024

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को वायनाड से अपनी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारने के पार्टी के कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह "जब भी सही समय होगा" संसद में उनका अनुसरण करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा के भाई राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में रायबरेली और वायनाड से लोकसभा चुनाव जीता था। सोमवार को उन्होंने केरल सीट छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की, जिससे उनकी बहन के लिए चुनावी राजनीति में उतरने का रास्ता साफ हो गया।

इसे भी पढ़ें: Wayanad से चुनाव लड़ेंगी Priyanka Gandhi Vadra, भाजपा ने लगाया वंशवाद का आरोप, कांग्रेस ने दिया जवाब

हालाँकि, वह संकेत देते दिखे कि वह संसद का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "उन्हें मुझसे पहले संसद में होना चाहिए। जब ​​भी सही समय होगा मैं उनका अनुसरण कर सकता हूं। मैं खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि लोग उन्हें अच्छा जनादेश देंगे।" लोकसभा चुनाव से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया था कि देश के कई हिस्सों से उनके लिए गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि मुझे इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की मांग देश के विभिन्न कोनों से आ रही है। लोग मेरी मेहनत को समझते हैं और चाहते हैं कि मैं उनके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूं ताकि विकास हो सके और उनके सामने आने वाली समस्याओं का समाधान हो सके।

प्रमुख खबरें

Apple संस्थापक Steve Jobs की पुण्यतिथि, जानें 5 अक्टूबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

Shaktipeeth Jwala Ji: हिमाचल प्रदेश के Jwala Devi Temple में बिना तेल-बाती जलती हैं 9 पवित्र ज्वालाएं

Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्स

Stock Market Update 5 October 2026 | सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल, इंफोसिस और HDFC बैंक बने टॉप गेनर्स