Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में राबर्ट वाड्रा! बोले- लोग चाहते हैं मैं अमेठी को करूं रिप्रेजेंट

By अंकित सिंह | Apr 04, 2024

व्यवसायी और प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि वह मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता को अपनी गलती समझ आ गई है। और मुझे लगता है कि अब वे चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करे। उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि मुझे अमेठी के लोगों से भी अनुरोध मिलता है कि अगर मैं राजनीति में शामिल होऊं तो मुझे अमेठी को चुनना चाहिए। मुझे याद है, प्रियंका के साथ मेरा पहला राजनीतिक अभियान 1999 में अमेठी में था। 

अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल गांधी 2019 की तरह अमेठी और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से चुनावी शुरुआत कर सकती हैं। लेकिन दोनों पर कोई पुष्टि नहीं होने से सस्पेंस बरकरार रहा। अब रॉबर्ट वाड्रा के बयान ने एक बड़ा संकेत दिया है कि वह अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी मौजूदा सांसद से नाराज है और अमेठी की जनता उनकी गलती समझ चुकी है। मौजूदा सांसद गांधी परिवार पर आरोप लगाने के लिए खूब शोर मचाने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही हैं। गांधी परिवार ने सालों तक रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में कड़ी मेहनत की। 

इसे भी पढ़ें: इंडिया की लोकतंत्र बचाओ महारैली के बेसुरे स्वर

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अब जब अमेठी के लोग राहुल गांधी के बजाय स्मृति ईरानी को चुनने के लिए पछता रहे हैं, तो मुझे लगता है कि वे चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य उनका प्रतिनिधित्व करे। वे मुझसे भी कहते हैं कि अगर मैं सांसद बनना चाहता हूं तो अमेठी के बारे में भी विचार करूं।जिन लोगों के साथ मैंने वहां काम किया, वे आज भी मेरे संपर्क में हैं।' वे मुझे मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं, वे सोशल मीडिया के माध्यम से मुझ तक पहुंचते हैं। वे जानते हैं कि मैं चैरिटी में कितना जुड़ा हूं, इसलिए वे भी मेरे जन्मदिन पर ऐसे शिविर आयोजित करते हैं।

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक