Priyanka Gandhi के खिलाफ दर्ज FIR पर बोले Robert Vadra, हम डरने वाले नहीं, हम और मजबूत होंगे

By अंकित सिंह | Aug 14, 2023

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसको लेकर राजीनति भी खूब हो रही है। कांग्रेस राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी भाजपा सरकार पर निशाना साध रही हैं इसके साथ ही वह राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं। इन सब के बीच खबर आई की राज्य में प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी को लेकर कांग्रेस पर भाजपा पर पलटवार कर रही है। वहीं, इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हम लोग डरने वाले नहीं हैं चाहे वे लोग कुछ करे।

इसे भी पढ़ें: Modi के MP दौरे पर Congress का तंज, PM राज्य में घोटालों पर बात नहीं करेंगे, लोगों को झूठे सपने दिखाएंगे

इससे पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा ने कहा है कि उनकी पत्नी प्रियंका गांधी बहुत अच्छी सांसद साबित होंगी और उम्मीद जताई कि पार्टी उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी। वाद्रा ने कहा,‘‘ उन्हें (प्रियंका को) निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास काबिलियत है। वह बहुत अच्छी सांसद साबित होंगी और वह वहां होने की हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी इसे ध्यान मे रखते हुए उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।’’ वाद्रा ने संसद में उनका नाम उद्योगपति गौतम अडाणी के साथ जोड़ने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर प्रहार किया।

प्रमुख खबरें

Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया

Eknath Shinde ने Pune मामले में फास्ट ट्रैक सुनवाई और फांसी की सजा का दिया आश्वासन

Sajad Lone ने Rahul Gandhi से Kashmir में Pellet Gun पीड़ितों पर सवाल पूछा

Kailash Mansarovar Yatra संपन्न: लिपुलेख से 44 यात्रियों का अंतिम जत्था उत्तराखंड लौटा