दिल्ली पुलिस ने काटा रॉबर्ट वाड्रा की कार का चालान, खतरनाक तरीके से चला रहे थे कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

नयी दिल्ली। उद्योगपति रॉबर्ट वाद्रा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ दक्षिण पूर्व दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के लिए उनके वाहन का चालान कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक तरीके से वाहन चलाना) के तहत बुधवार की सुबह जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि वाद्रा के सुरक्षा कर्मी उनके पीछे एक अन्य वाहन में थे। पुलिस के अनुसार, चालान किए गए वाहन को वाद्रा का ड्राइवर चला रहा था जब वह सुखदेव विहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में जल्द पूरी हो परिसीमन प्रक्रिया, इसके बाद होंगे विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना बारापुला फ्लाईओवर के पास हुई जब वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया और इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वाद्रा के सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। वाद्रा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं।

प्रमुख खबरें

गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को सीट नहीं, अखिलेश ने दिया ऐसा ऑफर, इमरान मसूद बोले- भीख नहीं मांग रहे

Avinash Mishra-Eisha Singh Controversy के बीच Kashish Kapoor ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

Maharashtra FDA की चेतावनी, Health Supplements पर झूठे दावों और अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई

बड़ा भाई तो अकाली ही रहेगा, अमित शाह का पंजाब CM फेस पर बड़ा ऐलान