कमाल! रोबोट ने जोड़ी लकड़ी की कुर्सियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2018

सिंगापुर। फर्नीचर के लिए तख्तों और पेंच को कसने के निर्देशों का पालन करने से होने वाली परेशानी अब बीते जमाने की बात हो सकती है क्योंकि नये रोबोट इंसानों के लिए पेचीदा समझे जाने वाला यह काम आसानी से कर रहे हैं। सिंगापुर के नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया एक रोबोट मशहूर स्वीडिश फर्नीचर कंपनी आइकिया की लकड़ी की कुर्सी को मात्र आठ मिनट, 55 सेकेंड में जोड़ सकता है। इस मशीन में दो यांत्रिक बांहें और ग्रिपर (हाथ जैसा हिस्सा) लगे हैं। 

यह रोबोट अपने थ्रीडी कैमरे की मदद से फर्श पर बिखरे हिस्सों की तस्वीरें लेता है और एक एक करके उन्हें जोड़कर कुर्सी तैयार करता है। विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर एवं रोबोट का विकास करने वाली टीम के प्रमुख फाम कुआंग कुओंग ने कहा कि टीम ऑटोमोटिव एवं विमान विनिर्माण उद्योग के साथ भी काम कर रही है जहां रोबोट का इस्तेमाल विमान में छेद करने जैसे काम के लिए किया जा सके। लेकिन जो लोग आइकिया के दूसरे फर्नीचर जोड़ने के लिए रोबोट की मदद लेने की सोच रहे हैं, उन्हें निराश होना पड़ सकता है क्योंकि यह रोबोट केवल कुर्सी ही जोड़ सकता है। 

प्रमुख खबरें

भारत को इजाजत देने वाले तुम कौन? दोस्त रूस ने ट्रंप का दिमाग कर दिया ठंडा

TTV Dhinakaran का बड़ा दावा: Tamil Nadu में NDA बनाएगी सरकार, DMK के खिलाफ होगी Silent Revolution

पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ

IPL 2026 से पहले सामने आया मैच फिक्सिंग का मामला, ICC ने इन दो लोगों पर लिया कड़ा एक्शन