सीरिया के भीड़भाड़ वाले बाजार में रॉकेट हमला, 3 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2022

बेरूत। उत्तरी सीरिया में तुर्की समर्थित विद्रोही लड़ाकों के कब्जे वाले एक शहर में भीड़भाड़ वाले बाजार में रॉकेट हमले में 15 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। युद्ध पर निगरानी करने वाले समूह ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ और अर्द्धचिकित्सक समूह ने यह जानकारी दी। यह हमला शुक्रवार को अल-बाब शहर में तब किया गया, जब तुर्किश लड़ाकों के हवाई हमले में कम से कम 11 सीरियाई सैनिक और अमेरिका समर्थित कुर्दिश लड़ाकों की मौत हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें: सलमान रुश्दी पर हमला अनुचित था : इमरान

अमेरिका समर्थित कुर्दिश लड़ाकों की अगुवाई वाली ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने अल-बाब पर हमला नहीं किया। सरकार ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एक अन्य घटना में ऑब्जर्वेटरी और अमेरिकी सेना ने बताया कि उत्तरपूर्वी सीरिया में बृहस्पतिवार रात को एक ड्रोन हमले में चार महिलाओं की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। उसने इस हमले के लिए तुर्की को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट