9/11 की 18वीं बरसी: ट्रंप के वार्ता ठुकराने के बाद US एम्बेसी पर राकेट हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2019

काबुल। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के 18 साल पूरे होने के दिन अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर एक रॉकेट हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। आधी रात के बाद मध्य काबुल में धुआं छा गया और सायरन बजने की आवाजें सुनाई देने लगीं। दूतावास के अंदर कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर पर एक संदेश सुना कि परिसर में रॉकेट से हमला किया गया है। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ‘नाटो’ मिशन ने भी किसी के हताहत ना होने की पुष्टि की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पिछले सप्ताहांत तालिबान के साथ शांति वार्ता समाप्त करने के बाद अफगानिस्तान में हुआ यह पहला बड़ा हमला है। गौरतलब है कि 11 सितम्बर 2001 को अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के नेतृत्व में अमेरिका पर भीषण आतकंवादी हमला हुआ था। इसके बाद ही अफगानिस्तान में तालिबान का पतन हुआ था। आज 18 साल बाद भी करीब 14,000 अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में तैनात हैं।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश