Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani ने चार दिन में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

By रेनू तिवारी | Aug 01, 2023

मुंबई। करण जौहर निर्देशक की कुर्सी पर वापस आ गए हैं! फिल्म निर्माता को उनकी फिल्मों में रोमांस के चित्रण के लिए जाना जाता है और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी इससे अलग नहीं है। सितारों से सजी यह फिल्म जहां आपके चेहरे पर मुस्कान बनाए रखेगी, वहीं यह आपको कभी-कभी भावुक भी कर देगी। लेकिन कुल मिलाकर यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी से कहीं अधिक, एक संपूर्ण मनोरंजक फिल्म है और आपके हर समय के लायक है।

इसे भी पढ़ें: हमेशा गहने-मेकअप और बनारसी साड़ी से सजी रेखा की सिंपल तस्वीर वायरल... क्या किसी परेशानी में है एक्ट्रेस?

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर फिल्म की कमाई के नवीनतम आंकड़ों की जानकारी साझा की। प्रोडक्शन हाउस ने टि्वटर पर लिखा, रंधावा और चटर्जी की यह कहानी बॉक्स ऑफिस को मनोरंजन और प्यार से भर रही है। बैनर के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 7.03 करोड़ रूपये कमाए जिससे कुल कमाई 45.90 करोड़ रुपये से बढ़कर 52.92 करोड़ रुपये हो गई।

प्रमुख खबरें

Digital Payment Apps से Terrorists तक पहुंच रहा था पैसा, Shopian में बड़े खुलासे से हड़कंप, 10 OGWs Arrested

PM Kisan: महाराष्ट्र के 91 लाख से अधिक किसानों को मिली 1,835 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त

Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक

Diwali Office Party के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्टाइलिश Outfits, शरारा से इंडो-वेस्टर्न तक