Leonel Messi के साथ ये दो दिग्गज भी आएंगे भारत दौरे पर, बिखेरेंगे फुटबॉल का जादू

By Kusum | Oct 12, 2025

दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी के बहुप्रतीक्षित भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, अर्जेंटीना के वर्ल्ड विजेता मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल और उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज अब इस दौरे का हिस्सा होंगे। इससे भारतीय फैंस में उत्साह और बढ़ गया है क्योंकि ये तीनों दिग्गज एक साथ भारतीय मैदानों पर अपनी काबिलियत का जादू बिखेरेंगे। 

बता दें कि, डी पॉल, जो अर्जेंटीना की 2022 फीफा वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे मैदान के अंदर और बाहर मेसी के सबसे भरोसेमंद साथी माने जाते हैं। वहीं, लुइस सुआरेज, जो वर्तमान में स्पेनिश लीग ला  लीगा में एटलेटिको मैड्रिड के लिए खेल रहे हैं, अपनी पीढ़ी के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में से एक हैं। सुआरेज ने अपने करियर में 500 से अधिक गोल दागे हैं और बार्सिलोना व लिवरपूल के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। 

बर्सिलोना के दौर में सुआरेज, मेसी और नेमार की तिकड़ी फुटबॉल इतिहास की सबसे घातक साझेदारियों में गिनी जाती है। इस दौरान उन्होंने क्लब को चार ला लीगा खिताब और 2015 की UEFA चैंपियंस लीग जिताई थी। मेसी पहले ही भारत दौरे की पुष्टि कर चुके हैं और उन्होंने इसे फुटबॉल के प्रति जुनूनी राष्ट्र को फिर से देखने का सम्मान बताया था। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है