आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे और छठे स्थान पर पहुंची रौद्रिगेज, मंधाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2019

दुबई।भारतीय महिला बल्लेबाज जेमिमा रौद्रिगेज और स्मृति मंधाना चार पायदान चढकर आईसीसी टी20 रैंकिंग में क्रमश:दूसरे और छठे स्थान पर पहुंच गई।भारत को तीन मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड ने 3–0 से हराया।रौद्रिगेज ने तीन मैचों की श्रृंखला में 132 रन बनाये जबकि मंधाना ने 180 रन जोड़े और उसे चार पायदान का फायदा मिला। गेंदबाजों में स्पिनर राधा यादव 18 पायदान चढकर 10वें स्थान पर पहुंच गई।

दीप्ति शर्मा पांच पायदान चढकर 14वें स्थान पर पहुंच गई है।न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन 11वें से आठवें स्थान पर पहुंच गई।कप्तान एमी सैटर्थवेट 23वें से 17वें स्थान पर आ गई। हरफनमौलाओं में वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डोटिन शीर्ष पर हैं। बल्लेबाजों में पाकिस्तानी कप्तान बिसमाह मारूफ तीन पायदान चढकर 15वें स्थान पर पहुंच गई। वनडे प्रारूप में शीर्ष पर काबिज सना मीर छह पायदान चढकर 28वें स्थान पर है। टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड इंग्लैंड को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया। आस्ट्रेलिया शीर्ष पर और भारत पांचवें स्थान पर है। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.