रोजर फेडरर जिनेवा ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे, पाब्लो एंडुजार से होगा मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

जिनेवा। रोजर फेडरर का सामना जिनेवा ओपन टेनिस के दूसरे दौर में 75वीं रैंकिंग वाले पाब्लो एंडुजार से होगा जिसने जोर्डन थाम्पसन को पहले दौर में हराया। एंडुजार ने 6 . 0, 6 .4 से जीत दर्ज की। फेडरर का पिछले दो साल में क्लेकोर्ट पर यह पहला मैच होगा।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका की टीम तीन वनडे मैच खेलने के लिये बांग्लादेश पहुंची

वह आखिरी बार 2019 फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में रफेल नडाल से हारे थे।जिनेवा ओपन में उन्हें शीर्ष वरीयता मिली है और पिछले डेढ साल में यह उनका दूसरा ही टूर्नामेंट है। दाहिने घुटने के आपरेशन के कारण वह टेनिस से दूर थे।मार्च में दोहा ओपन में वह दूसरे मैच में ही हार गए थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Punjab में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की गई जान

उम्मीद है कि आप सभी दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे, AQI के गंभीर स्तर की ओर बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट का तंज

Bihar Police STF ने जब्त की 10 करोड़ रुपये की चरस, दो अलग-अलग अभियानों में महिला समेत 2 गिरफ्तार

NCP गुटों के विलय से NDA में आ सकते हैं Sharad Pawar, INDIA गठबंधन को लगेगा बड़ा झटका