डीडीसीए अध्यक्ष बने रहेंगे रोहन जेटली, सचिव पद पर सिद्धार्थ वर्मा काबिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली। रोहन जेटली वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह को बड़े अंतर से हराकर फिर से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष चुने गये जबकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के छोटे बेटे और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर सिद्धार्थ वर्मा ने सचिव पद हासिल किया। सिद्धार्थ ने सचिव पद के चुनाव में भ्रष्टाचार के दागी विनोद तिहाड़ा को हराया। मतगणना गुरुवार देर रात संपन्न हुई। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गौतम गंभीर के मामा पवन गुलाटी डीडीसीए के नये कोषाध्यक्ष होंगे। बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना की पत्नी शशि खन्ना ने अपना उपाध्यक्ष पद बरकरार रखा। अध्यक्ष पद के लिये जेटली को 1658 जबकि सिंह को 662 मत मिले।

इसे भी पढ़ें: ड्रग्स केस में नवाब मलिक का बड़ा खुलासा, बोले- फैशन टीवी का हेड काशिफ सेक्स रैकेट चलाता है, समीर वानखेड़े से उसके अच्छे संबंध

डीडीसीए के पूर्व चयनकर्ता और बीसीसीआई उप समिति के सदस्य वर्मा ने पीटीआई से कहा, ‘‘मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर बड़ी जीत है। मैं रोहन को अपना पूरा सहयोग देना चाहता हूं और दिल्ली क्रिकेट की बेहतरी के लिये काम करना चाहता हूं। मैं एक क्रिकेटर रहा हूं और इस खेल के लिये काम करना मेरी प्राथमिकता होगी। पता चला है कि तिहाड़ा और उनके समर्थकों को जब अपनी हार सुनिश्चित लगने लगी तो वह फिरोजशाह कोटला परिसर से चले गये थे।

प्रमुख खबरें

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शौकीन के परिवार को 51.45 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

Donald Trump ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत पर मंडराया 100% शुल्क का खतरा

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व