नेहा कक्कड़ से 7 साल छोटे हैं रोहनप्रीत, इन कपल्स के बीच भी है उम्र का बड़ा फासला

By रेनू तिवारी | Oct 29, 2020

कहते है जोड़ियां उपरवाला बनाता है जो सात फेरे के बाद सात जन्मों के लिए साथ जुड़ जाते हैं। 24 अक्टूबर 2020 को बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी पंजाबी सिंगर रोहन प्रीत के साथ शादी की और दोनों सात जन्मों के लिए एक हो गया। नेहा कक्कड़ की शादी की (Neha Kakkar ki Shadi ki Video) वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। नेहा और रोहन की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस दोनों को मेड फॉर इचऑदर कह रहे हैं। खूबसूरत सी लगने वाली इस जोड़ी के बीच उम्र का फासला भी है। इस कपल में लड़की, लड़के से सात साल बड़ी है। रोहन प्रीत सिंह की उम्र 25 साल है वहीं नेहा कक्कड़ की एज 32 साल है। दोनों में 7 साल का फर्क है। वैसे ये जोड़ी पहली नहीं है जिनके बीच उम्र का फसला है। बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं जिनके बीच उम्र के ज्यादा फासले हैं।

लोग प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी को भी काफी पसंद करते हैं। भारत में निक के काफी फैंन बढ़ गये हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक के बीच उम्र का फासला 10 साल का है। प्रियंका चोपड़ा की 37 साल उम्र है निक की उम्र 27 साल है।

 

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Shahid Kapoor and Meera Rajput)

शहिद कपूर की उम्र 39 साल है वहीं मीरा राजपूत की उम्र 26 साल है। दोनों के बीच 14 साल का फासला है। जब मीरा की शाहिद के साथ शादी हुई थी तो उनकी उम्र 19 साल थी। 

सैफ अली खान और करीना कपूर (Saif Ali Khan and Kareena Kapoor)

सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच 10 साल उम्र का फासला है। करीना कपूर की उम्र 40 साल है और सैफ की उम्र 50 साल है।

 

मिलिंद सोमन और अनीता कुंवर (milind soman and ankita konwar)

फिटनेस के लिए मशहूर  मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अनीता कुंवर के बीच 25 साल का अंतर है। ये बॉलीवुड का पहला कपल है जिसके बीच इतना ज्यादा फासला है।  मिलिंद जहां 54 साल के हैं तो अनीता 29 साल की हैं।

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल (Sushmita Sen and Rohman Shawl)

सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बीच उम्र का 16 साल का फासला है।

 

प्रमुख खबरें

गुंडे घुसे, मुझे पीटा, भवानीपुर में हार पर ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा, फोन कॉल वायरल

Met Gala 2026 | Karan Johar ने Raja Ravi Varma से प्रेरित जैकेट पहनी, मनीष मल्होत्रा ​​का पहला लुक भी सामने आया

TMC 24 घंटे में खत्म हो जाएगी: बंगाल फतह के बाद Suvendu Adhikari की खुली चेतावनी, Mamata Banerjee के गढ़ में भी बड़ी सेंध

Manohar Lal Khattar Birthday: RSS के प्रचारक से Haryana के CM तक, जानिए क्यों आजीवन कुंवारे रहे मनोहर लाल खट्टर