रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों को मदद की सख्त जरूरत: प्रियंका चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2018

ढाका। यूनिसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में आज रोहिंग्या शरणार्थियों से मुलाकात की और इस संकट को भयावह बताते हुए इससे प्रभावित बच्चों की मदद करने की अपील की। बॉलीवुड की 35 वर्षीय अभिनेत्री आज बांग्लादेश की यात्रा पर थीं। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों को एक सुरक्षित भविष्य देने के लिए दुनिया को साथ आने की जरूरत है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों के साथ कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा, “2017 की दूसरी छमाही में दुनिया ने म्यामां (बर्मा) में जातीय जनसंहार देखा। इस हिंसा ने 700,000 रोहिंग्या मुस्लिमों को बांग्लादेश भागने पर मजबूर कर दिया, जिनमें से 60 फीसदी बच्चे हैं। इस घटना के कई महीने बाद भी वह सहमे हुए है और बेहद भीड़ - भाड़ वाले शिविरों में रह रहे हैं और उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका क्या होगा और वह हर दिन इस डर में जीते हैं कि अगली बार भोजन कब मिलेगा।” प्रियंका ने कहा है कि दुनिया को इन बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। 

 

प्रमुख खबरें

Delhi Bomb Threat Case : दहशत फैलाना, सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ना था ईमेल भेजने का मकसद

Mental Health: PCOS महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर डाल सकता है बुरा असर, समय रहते पहचानें इसके लक्षण

Parineeti Chopra के साथ अमर सिंह चमकीला के बाद, Diljit Dosanjh इस फिल्म में Neeru Bajwa के साथ करेंगे अभिनय

Sex Scandal मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी