डिटेंशन सेंटर में ही रहेंगे रोहिंग्या, MHA ने किया साफ- EWS फ्लैट में शिफ्ट करने का कोई निर्णय लिया नहीं गया

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2022

आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में स्थित फ्लैट में स्थानांतरित किए जाने वाले ट्वीट के एक घंटे के भीतर ही गृह मंत्रालय की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को किसी भी ईडब्ल्यूएस फ्लैट में शिफ्ट करने का कोई निर्णय एमएचए ने कभी नहीं लिया है। रोहिंग्या प्रवासियों को एक नए स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर एमएचए ने कहा कि उसने दिल्ली सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वे वर्तमान स्थान पर रहें।

इसे भी पढ़ें: कार्तिकेय सिंह मामले में सुशील मोदी ने पुराने साथी को घेरा, बोले- यह सब नीतीश की जानकारी में था

इससे पहले केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए रोहिंग्या शरणार्थियों को नई दिल्ली में आर्थिक कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के फ्लैटों में स्थानांतरित करने के सरकार के फैसले की सराहना की। भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक ऐतिहासिक निर्णय में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।  

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing