हार के बाद बोले रोहित, धोनी के लिये आदर्श है चौथा नंबर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2019

सिडनी। कप्तान विराट कोहली की राय से उलट भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के लिये बल्लेबाजी क्रम में आदर्श स्थान नंबर चार है। भारतीय टीम विश्व कप से पहले बल्लेबाजी क्रम को तय करने में लगी है और रोहित ने कहा कि यह उनकी निजी राय है तथा कप्तान और कोच का फैसला अंतिम होगा। धोनी ने शनिवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 96 गेंदों पर 51 रन बनाये और भारत को यह मैच 34 रन से गंवाना पड़ा। इससे धोनी की वर्तमान फार्म को लेकर फिर से बहस शुरू हो गयी है। 

यह भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया ओपन में खिताब की रक्षा करने उतरेंगे रोजर फेडरर

कोहली ने इससे पहले इस स्थान के लिये अपनी पसंद रायुडु को बताया था। भारत ने 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित के वनडे में 22वें शतक तथा धोनी के साथ 141 रन की साझेदारी के बावजूद नौ विकेट पर 254 रन ही बना पाया। रोहित ने कहा, ‘‘अगर आप धोनी की ओवरऑल बल्लेबाजी पर गौर करो तो उनका स्ट्राइक रेट 90 के करीब है। आज परिस्थिति भिन्न थी। जब वह बल्लेबाजी के लिये आये तब हमने तीन विकेट गंवा दिये थे और आस्ट्रेलिया बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा था। आप शतकीय साझेदारी आसानी से नहीं निभा सकते। इसलिए हमने क्रीज पर कुछ समय बिताया और यहां तक कि मैं भी तेजी से रन नहीं बना पाया।’’ 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal