टी20 विश्व कप आगाज से पहले रोहित और पांड्या का फॉर्म में लौटना जरूरी, क्या जडेजा निभाएंगे अहम किरदार ?

By अनुराग गुप्ता | Oct 18, 2021

दुबई। टी20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला खेलने वाली है। इससे पहले भारत दो अभ्यास मैच खेलेगा। पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के साथ सोमवार को शाम 7 बजे खेला जाएगा। जबकि दूसरा अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान सभी की निगाहें सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर होगी। 

इसे भी पढ़ें: टी20 विश्व कप कैरियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी, धोनी लाइफ कोच और भाई : हार्दिक पंड्या 

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एकादश में किसे जगह मिलेगी ? इसका अंदाजा दुबई में खेले गए आईपीएल मुकाबले से लगाया जा सकता है। 4 साल बाद रविचंद्रन अश्विन की भारतीय जर्सी में वापसी हुई और राहुल चाहर का भी चयन हुआ लेकिन यह खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में भारतीय टीम की निर्भरता रवींद्र जडेजा पर रहेगी। हालांकि यह खिलाड़ी मुश्किल परिस्थितियों में निखरा है और टीम का मनोबल भी बढ़ाता रहा है।

प्रमुख खबरें

सहिया के लिए CBFC को हाई कोर्ट ले जाऊँगा: निर्माता संजय शर्मा

तमिलनाडु विधानसभा में शराब की बोतलों पर अतिरिक्त 10 रुपये की वसूली को लेकर सत्ता पक्ष और द्रमुक भिड़े

नेपाल की जलविद्युत परियोजनाओं में बाढ़ से 933 कर्मी लापता, 600 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका

नेपाल बाढ़ में शवों की शिनाख्त बनी चुनौती, पोखरा अस्पताल में एक शव पर तीन परिवारों ने किया दावा