Warm-Up match के साथ टीम इंडिया करेगी विश्व कप में अपने अभियान का आगाज, जानिए कब-कब है भारत के मुकाबले

Team India
अंकित सिंह । Oct 18 2021 1:08PM

आज भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म-अप मैच खेला जाएगा। मुकाबला आईसीसी अकैडमी ग्राउंड दुबई में होगा। इस मुकाबले में 2 खिलाड़ियों पर हम सब की नजर रहेगी वह खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और राहुल चहर हैं।

भारत की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्वकप का आगाज दुबई में हो चुका है। पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जहां स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश जैसी मजबूत टीम को हरा दिया तो वहीं ओमान ने पापुआ गिनी को भी करारी शिकस्त दी। जाहिर सी बात है कि टी-20 विश्वकप का इंतजार हम सब बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। इसके आगाज के साथ ही अब एक बार फिर से क्रिकेट मैच का आनंद हम सब उठा सकेंगे। भारत भी विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत आज से एक प्रैक्टिस मैच के साथ कर रहा है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म-अप मैच खेला जाएगा। मुकाबला आईसीसी अकैडमी ग्राउंड दुबई में होगा। इस मुकाबले में 2 खिलाड़ियों पर हम सब की नजर रहेगी वह खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और राहुल चहर हैं।

इसे भी पढ़ें: टी20 विश्व कप कैरियर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी, धोनी लाइफ कोच और भाई : हार्दिक पंड्या

इन सबके बीच आपको विश्व कप में भारत के होने वाले मुकाबलों के बारे में बताते हैं। भारत अपना दूसरा वार्म अप मैच इसी मैदान पर 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 पर भारतीय समयानुसार शुरू होगा।

आधिकारिक तौर पर भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलेगा। यह मुकाबला सुपर 12 के तहत खेला जाएगा। दरअसल, टी20 विश्व कप के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, टीम A1 और टीम B2 को रखा गया है। वही ग्रुप 2 में भारत पाकिस्तान न्यूजीलैंड अफगानिस्तान, टीम A2 और टीम B1 को रखा गया है। टीम A1, A2 B2 और B1 का चयन राउंड मुकाबले के आधार पर होगा। 

- भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है। यह मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। 

- भारत अपना दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। यह मैच भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला भी शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 

इसे भी पढ़ें: क्या रद्द होगा भारत-पाक मैच? आतंकी घटनाओं के बीच गिरिराज सिंह बोले- इस पर फिर से सोचने की जरूरत

- भारत अपना तीसरा मुकाबला 3 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। यह मुकाबला शेख जायेद स्टेडियम में होगा। यह स्टेडियम अबू धाबी में है। यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 

- भारत का चौथा और पांचवां मुकाबला क्रमशः 5 नवंबर और 8 नवंबर को है। भारत यह मुकाबला पहले राउंड में क्वालीफाई करने वाली टीमों से खेलेगा। 

- पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 11 नवंबर को होगा। फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।  

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़