रोहित भाई और विराट भाई ने मोटी कीमत का दबाव न बनाने की सलाह दी थी : ईशान किशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

मुंबई। मोटी कीमत पर बिकने से भी खिलाड़ी पर अनावश्यक दबाव बनता है और यही वजह थी भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा और उनके पूर्ववर्ती विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में सर्वाधिक धनराशि में बिके इशान किशन को उन चीजों को लेकर परेशान नहीं होने की सलाह दी थी जो उनके नियंत्रण में नहीं हैं। मुंबई इंडियन्स ने इशान को नीलामी में 15.25 करोड़ रुपये की मोटी कीमत में खरीदा था, लेकिन झारखंड का रहने वाला यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी उसके अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया है। उन्होंने आईपीएल के वर्तमान सत्र में अब तक केवल 321 रन बनाये हैं।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा में स्टिकी बम हो सकते हैं चुनौती, CRPF को दी जा रही ट्रेनिंग

इशान ने कहा, ‘‘मोटी कीमत के बारे में सोचने के बजाय यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपने खेल में सुधार करने के बारे में कैसा सोचता हूं। सीनियर से बात करने पर मुझे इसमें मदद मिली क्योंकि वे सभी उस दौर से गुजर चुके हैं।’’ इशान ने कहा कि कप्तान रोहित और मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘ कप्तान और कोच ने मुझे अपना (स्वाभाविक) खेल खेलने को कहा। टीम में सभी की अपनी भूमिका है और मेरी भूमिका टीम को अच्छी शुरुआत देना है। यदि मैं क्रीज पर पांव जमा लेता हूं तो मुझे 30 और 40 रन पर आउट होने से बचना चाहिए और उसे बड़े स्कोर में बदलना चाहिए।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार