सीमित ओवरों के प्रारूपों में कोहली से ज्यादा प्रभावशाली है रोहित: गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2020

नयी दिल्ली।  भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर मानना है कि सीमित ओवरों के प्रारूपों में भारतीय कप्तान विराट कोहली की तुलना में रोहित शर्मा अधिक प्रभाव डालने में सफल रहे हैं। गंभीर ने हालांकि यह भी माना कि कोहली इन प्रारूपों में रोहित से ज्यादा रन बनायेंगे। ‘इंडिया टुडे’ की वेबसाइट के मुताबिक गंभीर ने ‘स्पोर्ट्स तक’ से कहा, ‘‘ सीमित ओवरों के क्रिकेट में इसका ज्यादा महत्व होता है कि कौन अधिक प्रभाव डालता है। कोहली रोहित से ज्यादा रन बनायेंगे, कोहली मौजूदा दौर के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन मैच में प्रभाव डालने के मामले में रोहित उनसे आगे है।’’ गंभीर ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि वह (रोहित) सीमित ओवर के प्रारूप में अभी दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज है। वह सर्वकालिक महान क्रिकेटर नहीं है लेकिन मौजूदा समय में सीमित ओवरों के प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। उन्होंने एकदिवसीय में तीन दोहरे शतक लगाने के अलावा एक ही विश्व कप में पांच शतकीय पारी खेली हैं। वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर शतक बना लेते है तो लोग कहते है कि दोहरे शतक से चूक गये।’’ भारत की टी20 विश्व कप (2007) और एकदिवसीय विश्व कप (2011) विजेता टीम के हिस्सा रहे गंभीर ने कहा , ‘‘ दोनों बल्लेबाजों की तुलना करना मुश्किल है। विराट अविश्वसनीय है। उनके आंकड़े भी इस बात की गवाही देते है। लेकिन अगर आपकी छवि ऐसी बन जाए कि जब आप शतक बनाये तो लोग कहें की आप दोहरे शतक से चूक गये तो इससे आपके प्रभाव का पता चलता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: कभी ब्रेट ली ने उड़ायी थी नींद, अब हेजलवुड का सामना नहीं करना चाहते है रोहित शर्मा

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में Madurantakam और Dharapuram विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ By-Election

चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची के मुद्दों पर विपक्ष का हल्लाबोल! संसद से निर्वाचन सदन तक निकालेंगे मार्च

Puducherry की Thattanchavady सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 11 प्रत्याशी मैदान में

Assam की Nagaon Lok Sabha seat पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 15 प्रत्याशी मैदान में