टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने खोला रोहित शर्मा की सफलता का राज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2019

रांची। भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शनिवार को रोहित शर्मा की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही श्रृंखला में टेस्ट सलामी बल्लेबाज के तौर पर सफलता का श्रेय उनकी मन: स्थिति को दिया। रोहित ने शानदार लय जारी रखते हुए श्रृंखला में तीसरा शतक जड़ा जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम मैच के शुरूआती दिन खराब शुरूआत के बावजूद तीन विकेट पर 224 रन बना लिये। राठौड़ ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘वह इतना अनुभवी खिलाड़ी है। मुझे नहीं लगता कि आपको उसकी तकनीक में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सिर्फ एकमात्र तालमेल, मेरे ख्याल से उसे सिर्फ खेल की योजना बनाना था।’’

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा की ओपनिंग पारी रही हिट, सीरीज में जड़ा लगातार तीसरा शतक

रोहित अभी 117 रन बनाकर खेल रहे हैं और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 83) के साथ नाबाद 185 रन की भागीदारी निभा चुके हैं। राठौड़ ने कहा, ‘‘मेरा हमेशा मानना है कि वह किसी भी प्रारूप के लिये बहुत बढ़िया खिलाड़ी है। उसे पारी का आगाज कराना बहुत अच्छा फैसला था।’’ उन्होंने कहा कि उस जैसा अनुभवी खिलाड़ी अगर शीर्ष क्रम में खेलता है तो इससे भारतीय टीम में सब कुछ बदल जायेगा, यहां तक कि जब आप दौरे पर होंगे तब भी। भारत ने 39 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे जो भारत की श्रृंखला में सबसे खराब शुरूआत थी। 

इसे भी पढ़ें: पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के साथ बारिश भी है विराट के शेरों के लिए चुनौती

इसके बारे में बात करते हुए राठौड़ ने कहा, ‘‘शुरू में थोड़ी सी नमी थी और विकेट से मदद मिल रही थी। उन्होंने भी सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी की लेकिन हमारा इन झटकों से उबरना शानदार रहा। दोनों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और लंच के बाद विकेट थोड़ा आसान हो गया।’’ रोहित जब सात रन पर थे तो उन्हें पगबाधा आउट दिया गया था लेकिन रिव्यू के बाद वह बच गये। राठौड़ ने कहा, ‘‘टेस्ट में आपको इस तरह के कठिन स्पैल खेलने होते हैं। मुझे लगता है कि वह इस श्रृंखला में अच्छा कर रहा है। एक बार वह जम जाता है तो वह शानदार खिलाड़ी है और हम सभी जानते हैं कि वह गेंदबाजों को रौंद सकता है।’’ 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड