रोहित बोले- पुजारा, रहाणे की कमी पूरी करना मुश्किल लेकिन आगे देखना भी जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

मोहाली, भारत के नये टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की कमी पूरी करना मुश्किल है लेकिन ऐसा समय आता है जब आगे की सोचकर युवाओं को मौके देना जरूरी होता है। भारत के लिये 82 टेस्ट खेल चुके रहाणे और 95 मैच खेल चुके पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। रोहित ने रहाणे और पुजारा की गैर मौजूदगी के असर के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा ,इन दोनों की कमी पूरी करना मुश्किल है। मुझे भी नहीं पता कि इन दोनों की जगह कौन आयेगा। हमें कल तक इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा ,इन दोनों के योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बरसों की मेहनत , 80 और 90 टेस्ट खेलना , विदेश में टेस्ट खेलना और भारत को नंबर एक पायदान तक पहुंचाने में इन दोनों ने मदद की। ऐसा नहीं है कि आगे ये दोनों हमारी रणनीति का हिस्सा नहीं होंगे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह