By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020
नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग से सीखा कि कैसे टीम में सभी खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण महसूस कराया जाता है, जिसने मुंबई इंडियन्स के साथ उनकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है। रोहित ने आईपीएल का सबसे ज्यादाचार खिताब अपने नाम किये हैं जो चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से एक अधिक है। उन्होंने इंडिया टुडे के कार्यक्रम ‘इंस्पिरेसन सीजन 2’ में टीम की सफलता और अपनी कप्तानी के तरीके बारे में खुल कर बात की। रोहित ने कहा, ‘‘ मैं यह जानने की कोशिश करता हू कि सभी खिलाड़ियों से छोटे से छोटा योगदान कैसे ले सकता हूं। और हां, मेरा प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण है।’’