विराट कोहली को पीछे छोड़ रोहित शर्मा ने हासिल की यह उपलब्धि, अब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही आगे

By अंकित सिंह | Sep 01, 2022

भारतीय टीम एशिया कप में अपना वर्चस्व दिखा रही है। अपने दो मुकाबले में भारतीय टीम में जीत हासिल करने के बाद टॉप 4 में पहुंच गई है। बुधवार को भारतीय टीम ने हांगकांग के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने भारत की ओर से सफल कप्तानों के रूप में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में एक 31वां मैच जीता था। इसके साथ ही वह विराट कोहली से आगे निकल गए। रोहित शर्मा ने अब तक 37 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तानी की है। इसमें उन्होंने 31 मैच जीते हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 50 टी20 मैचों में कप्तानी की जिसमें से उन्होंने 30 में जीत हासिल की थी। अब रोहित शर्मा से आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। महेंद्र सिंह धोनी ने 72 मैचों में कप्तानी की है और भारत को 41 में जीत दिलवाई है।

इसे भी पढ़ें: क्या मुश्किल का सबब बनेगा ओपनिंग ऑर्डर ? T20 में आक्रामक खेल नहीं दिखा पा रहे रोहित, राहुल और कोहली

एशिया कप के अपने दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने हांगकांग को हराया था। भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा गया था। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। फिलहाल भारत ग्रुप ए में पहले नंबर पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक खास बात यह भी है कि वह काफी शांत रहने वाले खिलाड़ी हैं। वे गेंदबाजों का रोटेशन भी बड़ी चालाकी से करते हैं। इसके अलावा व हटीम को एक साथ रखने की कोशिश करते हैं। ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों का हौसला भी बढ़ाते हैं। हालांकि यह बात भी सच है कि रोहित शर्मा के बल्ले से इन दिनों खूब रन नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में खेल प्रेमियों को उनके बल्ले से रनों की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी