Rohit Sharma ने भी खिताब जीतने के बाद T20 International Cricket से लिया संन्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली की तरह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को यह कहकर अलविदा कह दिया कि यह विदा लेने का सही समय है। कोहली ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में सात रन से मिली जीत के बाद इस प्रारूप से विदा ली।

रोहित ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यह मेरा भी आखिरी मैच था। विदा लेने का यह एकदम सही समय है। मैं हर हालत में खिताब जीतना चाहता था। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं यही चाहता था और यह हो गया। मैं अपने जीवन में इसके लिये बहुत बेताब था। खुशी है कि इस बार हम जीत सके।’’

रोहित 2022 टी20 विश्व कप में भी कप्तान थे जब भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था। इसके एक साल बाद 50 ओवरों के विश्व कप में रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई। रोहित ने टी20 क्रिकेट में 159 मैच खेलकर 4231 रन बनाये जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल है। वह टेस्ट और वनडे खेलते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री