सिएट क्रिकेट सम्मान समारोह में छाए रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2024

भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा को बुधवार को यहां आयोजित ‘सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2023-24’ में ‘मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया, वहीं पूर्व हैड कोच राहुल द्रविड़ को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ से नवाजा गया।

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को इस समारोह में ‘मेन्स ओडीआई बैटर ऑफ द ईयर’ चुना गया, वहीं 2023 के क्रिकेट विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को ‘ओडीआई बॉलर ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया।

इस समारोह में यशस्वी जायसवाल को ‘मेन्स टेस्ट बैटर ऑफ द ईयर’ और आर अश्विन को ‘मेन्स टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया। खेल प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किए गए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम भविष्य में और ट्रॉफी प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़