आप को कैसे आउट करने का... बच्चे ने रोहित शर्मा से पूछा सवाल, हिटमैन ने दिया ये मजेदार जवाब -Video

By Kusum | Jun 01, 2025

आईपीएल 2025में आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें रोहित शर्मा कुछ बच्चों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान एक बच्चे ने रोहित शर्मा से ऐसा सवाल पूछा जिसके जवाब में हिटमैन ने जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि, रोहित शर्मा ने एलिमिनेटर मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 50 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली थी। इसकी बदौलत मुंबई इंडियंस पांच विकेट के नुकसान पर 228 का स्कोर तक पहुंची थी। रोहित ने इस पारी में 9 चौके और चार छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। मुंबई की टीम ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से मात दी थी। इस जीत की बौदलत मुंबई इंडियंस की टीम क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स से भिड़ने की हकदार बन गई। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद