Rohit Sharma ने ODIs में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के (352) लगाने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम इस श्रृंखला से पहले 349 छक्के थे।

अफरीदी ने 1996 से 2015 के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में 398 मैचों में 351 छक्के लगाए थे। रोहित ने पारी के 15वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर प्रेनेलन सुब्रयन की गेंद पर डीप मिडविकेट पर लगातार दो छक्के लगाकर अफरीदी की बराबरी की और फिर मार्को यानसन की गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर पुल करके अफरीदी के काफी कम पारियों में सर्वाधिक एकदिवसीय छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया।

रोहित ने 2007 में पदार्पण के बाद भारत के लिए 278 मैचों की 270वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया। वह वनडे करियर का 60 अर्धशतक पूरा करने के बाद यानसन की गेंद पर पगबाधा हुए।

उन्होंने 50 गेंद में 57 रन की पारी के दौरान तीन छक्कों के अलावा पांच चौके जड़े। उन्होंने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 गेंद में 136 रन की साझेदारी के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़