रोहित पर बल्ले से विकेट पर मारने के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

कोलकाता। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आउट होने के बाद निराशा में विकेटों पर बल्ला मारने के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना किया गया है। रोहित को ईडन गार्डन्स पर रविवार की रात खेले गये मैच में जब पगबाधा आउट दिया गया तो उन्होंने निराशा में बल्ला नानस्ट्राइकर छोर पर विकेटों में पर मारा। इस तरह से उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता का उल्लंघन किया।

मुंबई इंडियन्स ने यह मैच 34 रन से गंवाया था। केकेआर ने इस जीत से लगातार छह मैच हारने का क्रम तोड़ा था। रोहित ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक के दोष 2.2 को स्वीकार किया है। आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘शर्मा ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक दोष 2.2 को स्वीकार लिया है और उन्हें जुर्माना मंजूर है।''

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह