टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने की सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, देखें तस्वीरें

By Kusum | May 14, 2025

हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जिसके एक हफ्ते बाद रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रोहित शर्मा को शुभकामनाएं दीं। महाराष्ट्र के सीएम ने अपने X हैंडल पर अपनी और रोहित की तस्वीरें शेयर की। 


देवेंद्र फडणवीस ने X पर लिखा कि, भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का मेरे आधिकारिक निवास वर्षा में स्वागत। उसने मिलना और बातचीत करना बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने और अपने सफर के अगले अध्याय में निरंतर सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। 


बता दें कि, रोहित शर्मा ने नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 67 टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए। इसमें उनके 12 शतक और 18 अर्धशतक भी शामिल हैं। टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर 212 रन रहा जो 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान आया था। वह क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 16वें भारतीय खिलाड़ी हैं। 


रोहित ने 2013 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 177 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। बेहतरीन पारियों के बावजूद रोहित ने शुरुआत में खुद को लंबे प्रारूप में टॉप पसंद के बल्लेबाज के रूप में स्थापित करने के लिए संघर्ष किया खासकर विदेशी दौरों पर।

For more Breaking Sports News in Hindi please click here.

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन