टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2020

नयी दिल्ली। भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा रविवार को पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान पिंडली में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। माउंट मोनगानुई में मैच के दौरान तेजी से एक रन लेने के प्रयास में रोहित की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और उन्हें 41 गेंद में 60 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा था।

बीसीसीआई के सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि वह दौरे से बाहर हो गया है। भारत को बुधवार से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है जबकि इसके बाद दो टेस्ट की श्रृंखला होगी।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video