Rohit Sharma की पोस्ट पर पत्नी रितिकी ने किया रिएक्ट, बिना बोले कह दी अपनी बात

By Kusum | Sep 12, 2025

टीम इंडिया के हिटमैन यानी रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए दिखेंगे। वहीं रोहित अब अगले महीने शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। वह नेट में पसीना बहाते दिख रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रेनिंग सेशन का एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, अच्छा महसूस हो रहा। उस पोस्ट पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने अपने रिएक्शन से बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह दिया। 

रोहित शर्मा ने जो वीडियो क्लिप शेयर किया है वो दरअसल, उनके स्ट्रोक्स का एक मोन्टाज है। वीडियो में वह नेट में उतरते हुए दिख रहे हैं और उस पर लिखा हुआ है मैं फिर यहां हूं, ये वाकई बहुत अच्छा लगता है। वह स्टांस लेत हैं और फिर अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में तमाम शॉट्स लगा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर डिफेंस भी। 

रोहित शर्मा के इस पोस्ट पर पत्नी रितिका सजदेह ने आंसू भरी आंखों की इमोजी के साथ लिखा है- गूजबंप्स एंड। 

रितिका सजदेह का रिएक्शन रोहित शर्मा के फैंस का दिल जीत रहा है। वह हिटमैन के करियर के हर उतार-चढ़ाव की साक्षी रही हैं। हर खुशी में शरीक हैं तो हर मुश्किल समय में वह उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

प्रमुख खबरें

Hate Story 3 के बाद Industry ने किया जज, Zareen Khan ने खोला अपनी बोल्ड इमेज का सच

Madhya Pradesh Digital Village | डिजिटल क्रांति का नया अध्याय! गुना के उमरी में खुला देश का पहला फिजिटल सेवा केंद्र, Jyotiraditya Scindia ने किया शुभारंभ

Hyderabad Drugs Case: TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक फार्महाउस से हिरासत में, रिवॉल्वर से चली गोलियां

ममता सरकार ने खोला खजाना, West Bengal के पुजारियों-मुअज्जिनों का भत्ता 4 गुना बढ़ा, DA पर भी Big News