आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहली के करीब पहुंचे रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2019

लंदन। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा विश्व कप में अपनी शानदार फार्म के कारण आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग तालिका में अपने कप्तान विराट कोहली के करीब पहुंच गये हैं।  कोहली ने बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि दूसरे नंबर पर काबिज उप कप्तान रोहित ने विश्व कप में रिकार्ड पांचवें शतक से दोनों के बीच अंतर कम कर दिया है।  कोहली ने अब तक विश्व कप में 63.14 की औसत से 442 रन बनाये हैं जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। उन्हें एक अंक का फायदा हुआ है और उनके अब 891 रेटिंग अंक हैं। रोहित और कोहली के बीच इससे पहले 51 अंकों का अंतर था लेकिन अब उनके बीच केवल छह अंक का अंतर रह गया है। सेमीफाइनल से पहले रोहित के 885 अंक हैं जो कि उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी है। 

इसे भी पढ़ें: World Cup 2019: पहले सेमीफाइनल में भारत का न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स तीसरे, कैगिसो रबाडा चौथे और इमरान ताहिर पांचवें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान की टीम ने अपने सभी नौ मैच गंवाये लेकिन स्पिनर मुजीब उर रहमान (छठे) और राशिद खान (आठवें) दोनों शीर्ष दस में बने हुए हैं। आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क (सातवें) और पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर (12वें) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।  आलराउंडरों में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स नौ पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।  आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में इंग्लैंड 123 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वह भारत से केवल दशमलव में गणना करने पर ही आगे है। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दोनों के 112 अंक है लेकिन कीवी टीम दशमलव में गणना करने पर आगे हैं। दक्षिण अफ्रीका 110 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

Hariyali Amavasya 2026: पितरों की शांति के लिए लगाएं ये Trees, दूर होगा Pitru Dosha और बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Delhi-NCR में Diabetes और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ा, 40 के बाद जोखिम अधिक

Poonch में सुरक्षाबलों का Search Operation, मेंढर में संदिग्ध हलचल के बाद कार्रवाई

Sunil Shetty Birthday: Cricket और Business से फिल्मों तक, ऐसा रहा Actor का शानदार सफर