Rohit Sharma खेलेंगे रणजी मुकाबला, चैंपियंस ट्रॉफी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद दी जानकारी

By Kusum | Jan 18, 2025

चैंपिंयस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंडके खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी में कप्तान रोहित शर्मा के खेलने का भी ऐलान हो गया है। दरअसल, रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में खेलने के संकेत दिए हैं। उन्होंने मुंबई की रणजी स्क्वॉड के साथ प्रैक्टिस किया था। मुंबई का 23 जनवरी से जम्मू-कश्मीर से सामना होना है। 


चैंपियंस ट्रॉफी  2025 और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने ये भी बताया कि वह पीछे क्यों रणजी ट्रॉफी नहीं खेल पा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। उन्होंने आखिरी टेस्ट में खुद को बाहर बैठने का भी फैसला किया। 

 प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने ये भी कहा कि, वह पीछे क्यों रणजी ट्रॉफी नहीं खेल पाए थे। रोहित ने आखिरी बार रणजी मैच नवंबर 2015 में खेला था। रोहित ने कहा कि, पिछले 6-7 सालों में अगर आप हमारे कैलेंडर को देखें तो हम क्रिकेट के दौरान 45 दिनों तक घर पर नहीं बैठे हैं। जब आईपीएल खत्म हो जाता है तो आपको समय मिल जाता है उसके बाद कुछ नहीं होता। 


रोहित ने आगे कहा कि, हमारा घरेलू सत्र अक्टूबर में शुरू होता है जो मार्च तक चलता है। जो खिलाड़ी सभी फॉर्मेटों में नहीं खेल रहे हैं और जब घरेलू क्रिकेट हो रहा होता है तो वे खेल सकते हैं। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से, जब से मैंने नियमित रूप से टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया है शायद ही समय मिलता है। जब आप नियमित रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं तो तरोताजा होने के लिए आपको आराम की जरूरत होती है। कोई भी इसे हल्ते में नहीं लेता।  


प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में अशांति, थरूर बोले- भय के माहौल में नहीं हो सकते चुनाव; भारत भी चिंतित

ईसाई समुदाय से पीएम मोदी का निरंतर जुड़ाव, क्रिसमस प्रार्थना में शामिल होकर दिया एकता का संदेश

Tulsi Pujan Diwas: एक बार तुलसी जी भगवान विष्णु से दूर चली गईं, तो कैसे श्रीहरि ने उन्हें मनाया

हां, हमें विश्वास है : हरमनप्रीत सिंह का बड़ा दावा, भारत जीतेगा ओलंपिक गोल्ड!