By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019
नयी दिल्ली। रोहित शेखर की मां ने कहा है कि शेखर के उनकी पत्नी के साथ संबंध मधुर नहीं थे और अपने राजनीतिक करियर के आगे नहीं बढ़ने को लेकर वह स्पष्ट तौर पर परेशान था। साथ ही उन्होंने कहा कि शेखर हाल ही में उस जगह पर गया था जहां उनके पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एन डी तिवारी का अंतिम संस्कार किया गया था।
इसे भी पढ़ें: एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की गला दबाकर हुई हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा
इस मामले को जांच के लिए अपराध शाखा के पास भेज दिया गया था। उनकी मां उज्ज्वला ने पूछा, “यह बेहद चौंकाने वाला है कि मेरे बेटे की हत्या हुई थी। मैं क्या कहूं? रोहित को जगाया क्यों नहीं गया जब वह शाम चार बजे तक (मंगलवार को) सोया रहा।”उन्होंने कहा कि शेखर (40) और उनकी पत्नी के बीच संबंध बेहतर नहीं थे और “शादी के पहले दिन से दोनों के बीच अनबन रहती थी।”