खेल रत्न अवॉर्ड मिलने पर 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने अपने फैंस से कहीं ये दिल छू देने वाली बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2020

अबुधाबी। भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अपने खेल रत्न पुरस्कार को शनिवार को अपने प्रशंसकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनके बिना यह ‘संभव नहीं होता’। रोहित को टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, महिला पहलवान विनेश फोगाट और पैरा एथलीट थांगवेलु मरियप्पन के साथ इस साल देश के सबसे बड़े खेल सम्मान के लिये चुना गया है।

इसे भी पढ़ें: उप कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाने से निराश थे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी

भारत की सफेद गेंद की टीम के उप कप्तान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अभी तक का सफर शानदार रहा है और इस तरह का खेल पुरस्कार मिलना सचमुच सम्मान की बात है और मैं इसके लिये बहुत खुश हूं और यह आप सभी की वजह से मिला है। आपके समर्थन के बिना, यह संभव नहीं हो पाता। ’’ रोहित इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाले चौथे क्रिकेटर हैं, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘समर्थन करते रहिये और मैं आपसे वादा करता हूं कि देश को और गौरवान्वित करता रहूंगा। अभी हम सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं तो आप सभी को मैं ‘वर्चुअली’ गले लगाता हूं।

प्रमुख खबरें

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े