भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलीं रोहित वेमुला की मां राधिका, कहा- यात्रा को लेकर एकजुटता दिखाई दे रही

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2022

जैसे ही राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के 55वें दिन मंगलवार को हैदराबाद में प्रवेश किया, मार्च में शामिल होने वालों में हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की मां भी शामिल हो गईं। हैदराबाद परिसर का दौरा करने वाले राहुल ने यात्रा में उनके साथ एक तस्वीर ट्वीट की और कहा कि रोहित वेमुला, सामाजिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध मेरे संघर्ष का प्रतीक है, और रहेगा। रोहित की माताजी से मिल कर, यात्रा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदमों को नया साहस, और मन को नई शक्ति मिली।

इसे भी पढ़ें: हमने राहुल का समर्थन किया है और यह आगे भी जारी रहेगा, अगले तीन या चार मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगा: द्रविड़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अभी तेलंगाना में हैं. इस यात्रा में मंगलवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के दिवंगत दलित छात्र रोहित वेमुला की मां भी शामिल हुईं. रोहित की मां राधिका वेमुला पदयात्रा में सुबह के वक्त जुड़ी थीं। मुला की मां राधिका के शामिल होने के बाद, राहुल ने ट्वीट किया: "रोहित की मां से मिलने के बाद, मुझे इस यात्रा के लक्ष्य की ओर जाने का नया साहस और मन की नई ताकत मिली।" 

प्रमुख खबरें

Odisha CM Mohan Charan Majhi ने UAE में की बैठक, उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता

PM Modi का बड़ा Vision: 2035 तक Indian Space Station और 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय Astronaut का लक्ष्य

National Film Awards केवल Delhi में हों, Gujarat शिफ्ट करने पर बोलीं Supriya Sule

Ultraviolette तमिलनाडु के Hosur में 779 करोड़ रुपये से लगाएगी नया EV प्लांट