रोजगार सेतु पोर्टल से तीन दिन में 302 प्रवासी श्रमिकों को मिला रोजगार

By दिनेश शुक्ल | Jun 12, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से 302 प्रवासी मजूदरों को रोजगार उपलब्ध करवाया है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताय कि रोजगार सेतु पोर्टल प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य श्रमिकों को उनकी दक्षता एवं कौशल के अनुसार रोजगार दिलवाने के लिए एक प्रभावी मंच का कार्य कर रहा है। पोर्टल के लॉन्च होने के तीन दिन के अंदर ही 302 प्रवासी श्रमिकों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 1282 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने की प्रक्रिया जारी है।  रोजगार सेतु पोर्टल पर 10,000 से अधिक नियोक्ता पंजीकृत हो गए हैं। इनमें सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग, कारखाना, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थाएं, ठेकेदार, बिल्डर, भवन निर्माता, दुकानदार,  प्लेसमेंट एजेंसी आदि शामिल है। नियोक्ता अपने उद्यम/व्यवसाय की आवश्यकता अनुसार पोर्टल से श्रमिकों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र ऑनलाइन प्रदान कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान