Chinese Citizens के साथ रोमांस-सेक्स करना मना है...ट्रंप प्रशासन ने अपने कर्मचारियों के लिए क्या नया नियम बना दिया

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2025

अमेरिका और चीन के बीच इन दिनों तल्खी लगातार बड़ रही है। अमेरिका के ट्रेड वॉर से चीन हैरान परेशान है। इसी बीच चीन ने अमेरिका को चेतावनी भी दे दी है। बीजिंग ने वाशिंगटन से इन टैरिफ को तुरंत रद्द करने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि इससे वैश्विक आर्थिक विकास को खतरा होगा। लेकिन इस सारी धमकियों से बेपरवाह ट्रंप तो बस अपने फैसले लिए जा रहे हैं। लेकिन चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ पर तनातनी की खबरों के बीच एक नई खबर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अमेरिकी सरकार ने चीन में स्थित सरकारी कर्मियों और चीनी नागरिकों के बीच रोमांटिक और यौन संबंधों पर प्रतिबंध लगा दिया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह निर्देश, जो राजनयिकों, परिवार के सदस्यों और सुरक्षा मंजूरी वाले ठेकेदारों पर लागू होता है। इसे जनवरी में अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स द्वारा चीन से बाहर निकलने से ठीक पहले लागू किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Trump की दोस्ती से तो दुश्मनी भली, टैरिफ का बनाया कैसा रूल? भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया जैसे सहयोगियों पर सख्ती, रूस-उत्तर कोरिया जैसे देशों को फूल

संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनावपूर्ण संबंधों को रेखांकित करती है। यह व्यापार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक प्रभाव पर चल रहे विवादों के बीच आया है। नए प्रतिबंध को शीत युद्ध के दौर की याद दिलाते हुए एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जब सोवियत नियंत्रित क्षेत्रों और चीन में अमेरिकी कर्मियों पर इसी तरह के प्रतिबंध लागू किए गए थे। उस समय, अमेरिकी सरकार ने जासूसी और व्यक्तिगत संबंधों के माध्यम से संवेदनशील जानकारी के संभावित जोखिम को रोकने के लिए राजनयिकों पर सख्त नियम लागू किए थे।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है